महापुरुषों की कविताएं, कहानियां, उपन्यास आदि के अवलोकन से मनुष्य अपने अंदर अच्छे विचार समाहित करते हैं---डीएम राकेश कुमार मिश्र

 




  • अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र,पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने बी एन इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे l जिलाधिकारी ने बीएन इंटर कॉलेज पहुंचकर राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किएl इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को किताबों में मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी उन्होंने कहा किताबों को पढ़ने से नई दिशा और प्रेरणा मिलता हैl इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कविता उपन्यास कहानी आदि के अवलोकन से मनुष्य का जीवन  सार्थक हो जाता है l महापुरुषों की कविताएं, कहानियां, उपन्यास आदि के अवलोकन से मनुष्य अपने अंदर अच्छे विचार समाहित करते हैंl पुस्तकालय में  कविता, उपन्यास,,  कहानी, आलोचना, इतिहास आदि तरह के पुस्तकें स्टॉल पर लगाई गई थीl कुछ अद्भुत किताबें भी देखने को मिली जिंदगी एक कण, अटक गई नींद, चलते रहे रात भर, बेघर, मणिकर्णिका आदि अद्भुत किताबें भी दिखाई दीl जिलाधिकारी ने पुस्तकालय से कुछ किताबें भी खरीदेंl इस दौरान जनपद के आला अफसर ने भी किताबों की खूब खरीदारी किये।इस दौरान पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अभिषेक पाठक, उप जिला अधिकारी टांडा, महेंद्र पाल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह,  एआरटीओ के.एन सिंह एवं छात्र--छात्राएं, विद्यालय के प्रधानाचार्य/ अध्यापक गण मौजूद रहे।

  •