पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर की मनायी गयी जयंती

 गोरखपुर। समाजवादी पार्टी पुरानी असुरन चुंगी कैंप कार्यालय पर स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के जयंती के शुभ अवसर पर महानगर समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद एवं विनोद यादव के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। और उन्हें याद करते हुए। विनोद यादव ने कहा की चन्द्रशेखर सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे कुचले, पिछडे़ लोगों के उत्थान में लगा दिया। वे हमेशा समतामूलक समाज के पक्षधर रहे।  समाज में व्याप्त ऊंच- नीच जैसी विषमताओं का उन्होंने सदैव विरोध किया। और आफताब अहमद ने कहा कि संघर्ष के बूते ही वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का प्रयास करते रहे। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी समाजवादी यह प्रण करते हैं कि चन्द्रशेखर जैसे प्रखर समाजवादी के पदचिह्नों पर चलेंगे तथा असली समाजवाद को स्थापित करेंगे।