राज्य विद्युत परिषद  जूनियर इंजीनियर संगठन का चुनाव सम्पन्न

 



इंजीनियर पुनीत निगम क्षेत्रीय अध्यक्ष व इंजीनियर पुष्कर उपाध्याय क्षेत्रीय सचिव हुए निर्वाचित


गोरखपुर। राज्य विद्युत परिषद  जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय शाखा गोरखपुर वितरण की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें चुनाव अधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार पांडे केंद्रीय महासचिव इंजीनियर अजय कुमार प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष ट्रांसको इंजीनियर इंद्रेश चौधरी एवं प्रांतीय महासचिव ट्रांसको इंजीनियर संतोष मौर्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पुनीत कुमार निगम क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर महेंद्रनाथ भारतीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर एनके सिंह क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर पुष्कर उपाध्याय क्षेत्रीय संगठन सचिव इंजीनियर प्रिंस पाठक क्षेत्रीय वित्त सचिव इंजीनियर  ऋतुरंजन यादव क्षेत्रीय प्रचार सचिव इंजीनियर कार्तिक वर्मा क्षेत्रीय लेखा निरीक्षक इंजीनियर राकेश कुमार को चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित किया बता दें कि चुनाव में गोरखपुर मंडल के महाराजगंज कुशीनगर देवरिया और गोरखपुर के सभी अवर अभियंता एवं अभियंता शामिल हुए अंत में सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पुलिस निगम ने कहा कि सदस्यों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा तथा पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा