विश्व हिन्दू परिषद का देशव्यापी हित चिंतक अभियान 25 नवम्बर से

आशीष शाही ,प्रतिनिधि



  • गोरखपुर।
    विहिप विष्णु नगर प्रखंड योजना बैठक प्पादरी बाजार दुर्गा मंदिर पर आयोजित की गयी जिसमे विहिप की हितचिंतक अभियान के बारे मे योजना रचना बनायी गयी।
    कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक बजरंग दल दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर पर बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फैसला आने पर सम्पूर्ण समाज मे उत्साह का माहौल है आज सम्पूर्ण समाज विहिप की तरफ आशापूर्ण निगाह से देख रहा है अतः विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को समाज के आशाओं पर खरा उतरने के लिए अधिक से अधिक में संख्या में लोगों तक अपनी पहुंच बनानी होगी और यही संगठन का सूत्र भी है अता आने वाले कार्यक्रमों में हित चिंतक अभियान में
    कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुट जाने की आवश्यकता है, इस कार्य की सिद्धि के लिए टोली बनाकर गांव गांव, शहर शहर आम जनमानस को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है, और अगर ये कार्य सिद्ध हुआ तो अजेय हिन्दू शक्ति का निर्माण होगा जे देश व राष्ट्र निर्माण मे सहायक होगी
    इस विषय पर केन्द्रीय नेतृत्व ने पूरे भारत मे 51 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है व गोरखपुर महानगर का लक्ष्य 11हजार  हितचिनतक बनाये जाएंगे।
    दुर्गेश त्रिपाठी ने विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए महानगर के प्रखंडों, विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालय व कालेजों के प्रमुख बनाते हुए उनको उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया , उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लग जाने की आवश्यकता है, यह अभियान महानगर मे 25 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 10 दिसम्बर तक चलेगा
    बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री गणेश गुप्ता ने किया।
    बैठक मे प्रमुख रूप से गणेश गुप्ता, देवेंद्र पासवान, सोनू शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे