तैयारियां पूरी, कल होगा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव

 


विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरों। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव आज होगा जिसको शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।मालुम हो कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री, संयुक्त मंत्री, सहित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होने है जिसके लिए 700 से ज्यादा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सदस्य आज अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में कुल 34 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें अध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार कमलेश सिंह,ओंकार धर द्विवेदी,मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी,कुंदन उपाध्याय,पंकज श्रीवास्तव मैदान में है वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार अमित सिंह ,चंदन निषाद,अतुल मुरारी तिवारी मैदान में है वही महामंत्री के लिए चार लोग चुनाव मैदान में खड़े है जिनमें मनोज कुमार यादव,भूपेंद्र द्विवेदी,ब्रजेन्द्र कुमार सिंह,हेमंत कुमार तिवारी है।
संयुक्त मंत्री के लिए कुल पांच लोग मैदान में हैं:प्रदीप कुमार गौड़,जेपी दुबे,फैयाज अहमद,आशीष भट्ट,राम शंकर यादव। कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,बैजू गुप्ता,विनय कुमार शर्मा,अभिषेक श्रीवास्तव। 

पुस्तकालय मंत्री के लिए कुंवर निखिलेश प्रताप सिंह,
परवेज अहमद खान, विवेक अस्थाना है। वहीं कुल सात लोग कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं संजय कुमार, रूपेश कुमार,अंगद कुमार प्रजापति,अनवर अली,दीपक त्रिपाठी,मुर्तजा हुसैन रहमानी, इंद्रासन पांडेय है।
इन सभी पदों के लिए आज यानी 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और ये तीन बजे तक चलेगी और इसी दिन ही देर शाम तक इसके परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।