नवलेखा (गूगल) का एक दिवसीय ट्रेनिंग हुआ संपन्न

सूर्य प्रकाश गुप्ता


गोरखपुर। नवलेखा (गूगल) का एक दिवसीय वर्कशाप का समापन कार्यक्रम विजय चौराहा स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में संपन्न हुआ कार्यक्रम में सबसे पहले गोरखपुर और बस्ती मंडल से आए हुए समस्त प्रकाशको को गिरजा जी के द्वारा नवलेखा से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारियां दी गई। बीच-बीच में क्विज कंपटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें कुछ प्रकाशक द्वारा दिए गए सही जवाब बताए जाने पर उनको उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप यादव और अनय शुक्ला जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन समस्त प्रकाशको को सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया।