वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन ने सामाजिक कार्यों के लिए प्रमोद को किया सम्मानित 


महराजगंज जिले के प्रमोद गुप्ता को सामाजिक व मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यो को देखते हुए वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन द्वारा मुंबई के होटल में संस्था के सदस्यों द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया, सम्मान पाकर प्रमोद गुप्ता ने संस्था सहित सदस्यो को धन्यबाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी अपने सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे।
महराजगंज जिले के मिठौरा बाजार निवासी प्रमोद गुप्ता अपने जीवन काल में बहुत ही संघर्षों को पार करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंच सके। हंटर मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक के साथ ही समाज के  अन्य सरोकारों से जुड़कर अच्छे कार्यों व योगदान के कारण ही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा सम्मानित करने के लिए नामित किया गया और लंदन पार्लियामेंट में बुलाकर सम्मानित करने का आमंत्रण मिला लेकिन लंदन नही जा सकने के कारण इस अवार्ड से जुड़े भारत के प्रमुख लोगों के हाथों “अवार्ड मोमेंटो” सर्टिफिकेट और खूबसूरत मैगजीन मुंबई में देकर सम्मानित किया गया, जिसमें संतोष शुक्ला, उस्मान खान, अजय शुक्ला, साक्षी होलकर, डॉक्टर राजीव, राज सिन्हा आदि लोग शामिल रहें।