73 गानों पर अनवरत नृत्य कर सनाया ने बनाया गोरखपुर का अनोखा रिकॉर्ड

 


 महिला पुलिस सम्मान दिवस पर आयोजन



  • एसपी सिटी ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्म्मनित
        
    गोरखपुर: महज 10 वर्ष की बिटिया सनाया गुप्ता ने गुरुवार को महिला पुलिस सम्मान दिवस पर अनवरत 73 गानों पर (लगभग 4 घँटे) नृत्य कर गोरखपुर का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। भक्ति, देशभक्ति व लोकगीतों पर नन्ही बच्ची का बड़ा काम दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। सनाया ने स्वतंत्रता दिवस के 73वें वर्ष पर विभिन्न गीतों पर 73 गानों पर नृत्य किया।                          

  • होटल विवेक में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री डी के सिंह ने जागरूक गोरखपुर (जागो) के इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रसंशा की। अतिथियों ने कहा कि निश्चित रूप से यह आयोजन गोरखपुर की अन्य प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करेगा। वहीं शाम को महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एडीम सिटी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर डॉ० कौस्तुभ ने  खजनी की क्षेत्राधिकारी रचना सिंह, महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह, कैंट थाने में तैनात राजकुमारी शुक्ला, एडीम सिटी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री डॉ० कौस्तुभ कार्यालय में कार्यरत सुनीता शुक्ला व सरिता नागवंशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसएस पी ने कहा कि महिला पुलिस दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान करना अद्भुत आयोजन है। महिला पुलिस कर्मियों का जीवन परिवार व समाज दोनों के लिए होता है और दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करना दुरूह है। बावजूद इसके महिला कर्मी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ हर्ष सिन्हा व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस के लाठ ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों ने सनाया की जमकर प्रशंसा की।                              

  • कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अंकिता मंडल व पूजा वर्मा ने किया। इस अवसर पर पं नरेंद्र उपाध्याय, रूप बनर्जी, सुधा मोदी,देश दीपक, संदीप टेकड़ीवाल, अनिता पाल सिंह,सुनिशा श्रीवास्तव, किरण विश्वकर्मा, आशा मिश्रा, शैवाल श्रीवास्तव, राजकुमार राय, त्रिपुरारी मिश्र, एससी वैश्य,विनीता गुप्ता, करिश्मा सिंह,अमित गुप्ता,ओ पी गिरी,रत्नेश तिवारी,शालिनी अग्रवाल,आशीष नन्दन,चित्रा दयाल,अंकिता सिंह........आदि उपस्थित रहे।