खाद्य विभाग ने दूध और दही के लिए 17 नमूने

 


गोरखपुर। सहायक आयुक्त खाद्य  श्रवण मिश्र के निर्देशन अभिहित अधिकारी गुंजन कुमार के पर्यवेक्षण में  मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आज सुबह तड़के ही टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया। और कई कंपनियों के दूध और दही के 17 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया।
 मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा आम जनमानस शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की उद्देश्य से शनिवार को गोलघर असुरन सेंट एंड्रयूज के पास से  दूध और दही के नमूने संग्रहित किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह सूचित प्रसाद नत्थू कुशवाहा कृष्ण चंद्र इंद्रेश प्रसाद राधेश्याम वर्मा विनोद राय सतीश प्रतिमा त्रिपाठी समेत सभी खाद्य सुरक्षा  अधिकारियों ने  विभिन्न स्थानों से नमूना संग्रहित किया।